फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board 2025-26: Dates for Class 3 to 8 Half-Yearly Exams Announced, Exams from December 8

MP Board 2025-26: कक्षा तीन से आठ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथियां घोषित, 8 दिसंबर से होंगे एग्जाम

Sat, 22 Nov 2025 06:43 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Nov 2025 06:43 PM IST
सार

MP Board 2025-26 Exam OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा  की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
MP Board 2025-26: Dates for Class 3 to 8 Half-Yearly Exams Announced, Exams from December 8
MP Board 2025-26 Exam - फोटो : freepik

विस्तार

MP Board 2025-26 Exam: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने MP बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या shikshamp.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दिव्यांग और निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 3 से 8 के लिए आयोजित होने वाला अर्धवार्षिक मूल्यांकन, जो पहले 24 नवंबर से शुरू होने वाला था, अब 8 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

RSKMP Timetable 2025-26: कक्षा 3-5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक विषय
8 दिसंबर 2025 प्रथम भाषा - हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी
9 दिसंबर 2025 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
10 दिसंबर 2025 द्वितीय भाषा - अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
11 दिसंबर 2025 पर्यावरण अध्ययन
12 दिसंबर 2025 अतिरिक्त भाषा - हिन्दी/उर्दू


RSKMP Timetable 2025-26: कक्षा 6-8 के लिए परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक विषय
8 दिसंबर 2025 प्रथम भाषा - हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी
9 दिसंबर 2025 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
10 दिसंबर 2025 द्वितीय भाषा - अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी / उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
11 दिसंबर 2025 विज्ञान
12 दिसंबर 2025 तृतीय भाषा - संस्कृत/हिन्दी/उर्दू/मराठी
13 दिसंबर 2025 सामाजिक विज्ञान

परीक्षा का समय

एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 6 से 8 की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक, कुल ढाई घंटे के लिए आयोजित होगी।

SIR प्रक्रिया के चलते बढ़ाई गई अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियां

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश में संचालित SIR प्रक्रिया में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाया गया है और इसके अनुरूप नवीन समयसारिणी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed