{"_id":"6abcfa53829a25d8c605cd41","slug":"modi-to-attend-upsc-centenary-celebrations-at-bharat-mandapam-on-october-1-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी: यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री, किस किताब का करेंगे विमोचन?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पीएम मोदी: यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री, किस किताब का करेंगे विमोचन?
Wed, 30 Sep 2026 05:32 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:32 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्तूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्मारक सिक्का, डाक टिकट और 100 महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर आधारित पुस्तक का विमोचन होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : IANS
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। यूपीएससी की स्थापना 1 अक्तूबर 1926 को हुई थी। आयोग ने अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 1 अक्तूबर 2025 से 1 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किए हैं। यानी पूरे एक साल चलने वाले समारोह का समापन 1 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यक्रम में क्या-क्या करेंगे?
- शताब्दी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्के और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।
- इसके अलावा वह ‘100 लैंडमार्क जजमेंट्स - भारत में यूपीएससी और लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देना’ नाम की पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।
- यह पुस्तक उन 100 महत्वपूर्ण न्यायिक प्रक्रियाओं पर केंद्रित है, जिनमें यूपीएससी और देश के अलग-अलग लोक सेवा आयोगों की नीतियों पर प्रभाव पड़ रहा है।
- कार्यक्रम में यूपीएससी से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और अन्य विशिष्ट लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर को क्या कार्यक्रम होगा?
- यूपीएससी की ओर से शताब्दी समारोह के तहत 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
- पहले दिन 30 सितंबर को भारत मंडपम में ‘शताब्दी समारोह-मंथन’ का आयोजन होगा।
- इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े जाने-माने वक्ता अपने विचार रखेंगे।
- इसके बाद यूपीएससी और अन्य लोक सेवा आयोगों से जुड़े विषयों पर कई पैनल चर्चाएं होंगी।
- इन चर्चाओं में आयोगों की भूमिका, कामकाज और लोक सेवा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य आयोग की 100 साल की यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखना है।
कमेंट
कमेंट X