फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram board exam 2024 date sheet out check Schedule at mbse.edu.in

Mizoram Board DateSheet 2024: मिजोरम बोर्ड 10वी-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 14 Dec 2023 03:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Dec 2023 03:33 PM IST
सार

Mizoram Board Class 10th, 12th DateSheet 2024: मिजोरम बोर्ड ने 10वी और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Mizoram board exam 2024 date sheet out check Schedule at mbse.edu.in
mbse date sheet 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

Mizoram Board Class 10th, 12th DateSheet 2024: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) ने हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (12वीं) और हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (10वीं) बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2024 जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम देख और पीडीएफ प्रारूप में प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Mizoram Board  परीक्षा तिथियां

एमबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 15 मार्च के बीच होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 28 मार्च के बीच होगी। मिजोरम बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होने वाली हैं। परीक्षा स्थल पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले शुरू हो जाएगा। परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे प्रश्न पत्र दिया जाएगा, उसके पांच मिनट बाद उत्तर पुस्तिका दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

MBSE Exam 2024 प्रायोगिक परीक्षा

मिजोरम बोर्ड की तरफ से 21 फरवरी को कक्षा 10वीं के लिए गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा होगी और 21, 22 और 23 फरवरी को विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा स्कूलों द्वारा आयोजित की जानी है। प्रैक्टिकल परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। 14 फरवरी को 12वीं कक्षा के भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान और भूविज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed