फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ministry of Home Affairs to start three new PG Diploma courses, Admission from current session

नए कोर्सेज शुरू कर रहा है गृह मंत्रालय, इसी सत्र से ले सकेंगे दाखिला

Tue, 30 Jul 2019 01:42 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 30 Jul 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs to start three new PG Diploma courses, Admission from current session
सांकेतिक तस्वीर

गृह मंत्रालय इसी शैक्षणिक सत्र से तीन नए कोर्सेज शुरू करने जा रहा है। ये कोर्सेज सिक्योरिटी मैनेजमेंट, विक्टिमोलॉजी और विक्टिम असिस्टेंट, साइबर क्राइम और लॉ के क्षेत्रों में कराए जाएंगे। मंत्रालय इन क्षेत्रों में पीजी डिप्लोमा कोर्सेज लॉन्च करने जा रहा है। अभ्यर्थियों को दाखिला भी शैक्षणिक सत्र 2019-20 से मिलने लगेगा। इनके लिए सरकार जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करने वाली है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, ये कोर्सेज गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त होंगे। अगले महीने से इन कोर्सेज के लिए कक्षाओं का संचालन शुरू होने की भी बात की जा रही है। फिलहाल ये कक्षाएं लोक नायक जय प्रकाश नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, रोहिणी में संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार के अनुसार, देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को बेहतर करने में ये कोर्सेज मददगार साबित होंगे। क्योंकि इन कोर्सेज की मदद से हमें इन क्षेत्रों में एक प्रशिक्षित टास्क फोर्स मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगी इन कोर्सेज की खासियत, कैसे करें आवेदन

  • इन कोर्सेज के पाठ्यक्रम में थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल दोनों पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
  • संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद इसमें मार्गदर्शन देंगे।
  • इन सभी डिप्लोमा कोर्सेज की अवधि एक साल होगी।
  • ये कोर्सेज अभ्यर्थियों को नेशनल सिक्योरिटी, कॉर्पोरेट सिक्योरिटी, डिफेंस, पुलिसिंग व लॉ इनफोर्समेंट जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर देंगे।
ये भी पढ़ें : थ्री इडियट्स के 'फुंगसुक वांगड़ू' के सुझाव, जिन्हें सरकार मान ले तो सुधर जाएगी देश की शिक्षा
 

इन कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध है। हर कोर्स में सीटों की संख्या 25 होगी। इनमें से 20 ओपन और 5 सरकारी कर्मचारियों के लिए होंगी। दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स को लोक नायक जय प्रकाश नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, रोहिणी के परिसर में ही छात्रावास की सुविधा भी मिलेगी।
 

ये भी पढ़ें : अच्छी खबर: अब कर सकेंगे चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा मौका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed