फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET Law Counselling 2020 Final merit list for LLB 5 years released on mahacet.org-

MHT CET 2020: पांच वर्षीय एलएलबी के लिए लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें

Thu, 28 Jan 2021 01:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Jan 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
MHT CET Law Counselling 2020 Final merit list for LLB 5 years released on mahacet.org-
विद्यार्थी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

MHT CET Law Counselling 2020: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी ( MHT CET) लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थी महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फाइनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कॉलेज की फीस भरने के लिए मनरेगा में मजदूर बनी इंजीनियर, जानिए क्या है कहानी?
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
mahaetet.org

LLB 5 साल के कोर्स के लिए MHT CET लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जनवरी को ही जारी कर दी गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा पहली सीट आवंटन सूची 29 जनवरी यानी कि कल जारी की जाएगी। राज्य स्तरीय सीटों में विभिन्न प्रकार के उम्मीदवारों के लिए सीटों के आवंटन का प्रतिशत अनुसूची में निर्दिष्ट सरकार की नीति के अनुसार होगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया है, वे अंतिम मेरिट सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री निशंक आज NEP को लेकर सीबीएसई स्कूलों के प्रमुखों से करेंगे बातचीत

ऐसे देखें MHT CET लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट
-सबसे पहले MAHACET  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको 5 वर्षीय एलएलबी मेरिट लिस्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना लॉग इन विवरण डालना होगा। 
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज कर लॉग इन होंगे आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।

इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, 30 जनवरी तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार


फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं। आपको बता दें कि अंतिम मेरिट सूची में कुल 10,259 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 7633 महाराष्ट्र राज्य के उम्मीदवार हैं। जबकि, 1385 अन्य सूूबों के उम्मीदवार हैं।

डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed