{"_id":"5f6ecfc48ebc3e9bad320b03","slug":"mht-cet-admit-card-2020-released-at-mhtcet2020-mahaonline-gov-in-here-s-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHT CET: एमएचटी सीईटी 2020 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT CET: एमएचटी सीईटी 2020 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 26 Sep 2020 12:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
MHT CET एडमिट कार्ड
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MHT CET admit card 2020: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीसीबी समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2020.mahaonline.gov.in के जरिए ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। पीसीबी ग्रुप के लिए MHT CET परीक्षा 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच सूबे के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति लेकर जाएं क्योंकि इसके बिना एग्जाम सेंटर्स में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों के साथ होगा। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में परीक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र एक नवंबर से, नतीजों में देरी हुई तो 18 से
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2020.mahaonline.gov.in है।
-यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जहां अपना लॉग इन विवरण डालने के बाद एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- इस तरह से अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X