फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA IGNOU OPENMAT 2020 application form date for IGNOU MBA B Ed admission entrance exam

IGNOU: एमबीए, बीएड दाखिले के लिए कब से होंगे आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 27 Jan 2020 04:48 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 27 Jan 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
NTA IGNOU OPENMAT 2020 application form date for IGNOU MBA B Ed admission entrance exam
इग्नू
IGNOU MBA and B.Ed Entrance Exam 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU - Indira Gandhi National Open University) के एमबीए व बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा आयोजित की जाती है। 
विज्ञापन


मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू ओपनमैट (IGNOU OPENMAT) और बीएड के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू बीएड (IGNOU B.Ed)। ये दोनों परीक्षाएं एनटीए द्वारा ही कराई जाती हैं। 
विज्ञापन


लाखों अभ्यर्थियों को 2020 के लिए दोनों प्रवेश परीक्षाओं का इंतजार है। यहां हम आपको बता रहे हैं इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, परीक्षा कब होगी, एडमिट कार्ड कब आएंगे समेत अन्य जानकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Padma Awards: पद्मश्री या पद्म भूषण नहीं, पहले इन नामों से जाने जाते थे ये पुरस्कार

देखें MBA, B.Ed का पूरा शेड्यूल

  • एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2020 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 29 फरवरी 2020 तक का समय दिया जाएगा।
  • इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 1 अप्रैल 2020 को जारी किए जाएंगे। वहीं, परीक्षा 29 अप्रैल 2020 को आयोजित की जाएगी।
  • दोनों के परिणाम की संभावित तिथि 10 मई 2020 है।

कैसी होगी परीक्षा, क्या योग्यता

एमबीए ओपनमैट
  • इग्नू ओपनमैट कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। पिछले साल तक ये परीक्षा साल में दो बार होती थी। 
  • कोई भी स्नातक जिसने 50 फीसदी अंक (सामान्य श्रेणी) या 45 फीसदी अंक (आरक्षित श्रेणी) के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हो, ओपनमैट में शामिल हो सकता है।
बीएड प्रवेश परीक्षा
  • कोई भी उम्मीदवार जिसने 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक या परास्नातक किया हो, इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।
  • प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित शिक्षक और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षण कार्यक्रम कर चुके शिक्षक भी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : जूते की दुकान से IAS बनने तक का सफर, ऐसे की थी तैयारी

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed