Meghalaya board exam datesheet: मेघालय बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से होंगे 10-12 वीं के एग्जाम
Meghalaya board exam datesheet 2022: मेघालय बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी हो चुकी है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meghalaya board exam datesheet: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल शिक्षा (MBOSE) ने सोमवार को कक्षा दसवीं (SSLC) और बारहवीं ( HSSLC) बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा कार्यक्रम की जांच के लिए आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जा सकते हैं।
यह है परीक्षा कार्यक्रम
मेघालय बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 03 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जबकि थ्योरी परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा तिथियां MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट - mbose.in पर विस्तार से उपलब्ध हैं।
दो सत्रों में होगा प्रैैक्टिकल
मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह से दो सत्रों में चार घंटे की अवधि के लिए शुरू होंगे। पहला सत्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
-
एमबीओएसई बोर्ड परीक्षा 2023 डेट शीट डाउनलोड करें।
-
आपकी एमबीओएसई बोर्ड परीक्षा तिथि 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें
कमेंट
कमेंट X