{"_id":"683eb6c9a0be502abc0ae282","slug":"mbse-exam-postponed-heavy-rain-in-mizoram-hslc-and-hsslc-compartment-exams-rescheduled-check-new-date-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MBSE Exam Postponed: मिजोरम में भारी बारिश! एचएसएलसी और एचएसएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा टली; देखें नई तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MBSE Exam Postponed: मिजोरम में भारी बारिश! एचएसएलसी और एचएसएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा टली; देखें नई तारीख
Tue, 03 Jun 2025 02:19 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:19 PM IST
सार
Mizoram Board Exam Postponed: मिजोरम बोर्ड ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चएसएलसी और एचएसएसएलसी कंपार्टमेंट व सुधार परीक्षा 2025 को 12 जून तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
MBSE Compartment Exam 2025 Postponed: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने राज्य में हो रही मूसलधार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण एचएसएलसी (HSLC) और एचएसएसएलसी (HSSLC) कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 की तिथि बदल दी है। अब ये परीक्षाएं 12 जून 2025 को आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने साथ ही केंद्र अधीक्षकों की बैठक की तारीख भी बदल दी है। यह बैठक अब 10 जून को सुबह 11 बजे होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राज्य में लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के चलते एग्जाम शेड्यूल और बैठक को स्थगित किया गया है।”
राज्य की राजधानी आइजोल सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मड फ्लो और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। स्कूलों को 29 मई, 30 मई और 2 जून को बंद रखना पड़ा था और आज भी सभी स्कूल बंद हैं।

Trending Videos
20 मई तक मांगे गए थे आवेदन
मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 14 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक हुई थीं। इन परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। कक्षा 12वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 और कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2025 को जारी किया गया था।जो छात्र कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होना चाहते थे, उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी। साथ ही, छात्रों को 250 रुपये की लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की अतिरिक्त सुविधा भी प्रदान की गई थी।
कमेंट
कमेंट X