MBOSE Results 2023: मेघालय बोर्ड रिजल्ट को लेकर फर्जी प्रेस विज्ञप्ति वायरल, बोर्ड ने कहा-अफवाहों से बचें
Meghalaya Board Results: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meghalaya Board 10th 12th Result Date: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। परीक्षा में शामिल रहे छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इस बीच रिजल्ट की तारीखों को लेकर फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की तरफ से कहा गया है कि बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा नियत समय में की जाएगी। छात्र और अभिभावक मेघालय बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख के बारे में फर्जी खबरों का शिकार होने से बचें। एमबीओएसई ने नोटिस जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X