{"_id":"5a28b9c74f1c1bc5758b76fa","slug":"mba-pass-for-delivery-boy-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये क्या? डिलिवरी ब्वॉय बनने को तैयार हो गए युवा, एमबीए, एमटेक की डिग्री लेकर पहुंचे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ये क्या? डिलिवरी ब्वॉय बनने को तैयार हो गए युवा, एमबीए, एमटेक की डिग्री लेकर पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
delivery boy
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनने के लिए एमबीए और एमटेक पास युवा भी पहुंचे। स्थिति देख कर विभाग भी हैरत में पड़ गया। पढ़िए क्या बोले युवा...
मेले में पिज्जा कंपनी सहित चार कंपनियों ने 82 बेरोजगारों को नौकरी दी। खास बात यह रही कि चारों कंपनियों ने 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया था, लेकिन आने वालों में 40 प्रतिशत से अधिक युवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट थे।
बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में आयोजित मेले के लिए 152 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 40 प्रतिशत युवा बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमटेक और एमबीए पास भी पहुंचे। एमबीए पास युवा तो पिज्जा कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय बनने को तैयार थे।
विज्ञापन
जयपुर में कपड़े की दुकान में नौकरी करने वाले शिव सिंह ने बताया कि वह एमबीए पास हैं। परिचितों से रोजगार मेले का पता चला तो दून आ गए। उन्होंने डिलिवरी ब्वॉय के पद के लिए आवेदन किया था। एमबीए डिग्री धारक विनय नेगी ने बताया कि वैसे तो ट्रेनी का पद प्राथमिकता में है, लेकिन जिस भी पद पर नौकरी मिल जाएगी, वह करने को तैयार हैं।

पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनने का मौका भी मिल जाए तो कोई गुरेज नहीं
degree
मेले में 45 आवेदनकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, जबकि 37 आवेदकों को दूसरे चरण के लिए चुना गया। एमटेक पास सुबोध उनियाल इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी के लिए तो आए, लेकिन उनका कहना था कि अगर अपने घर में उन्हें पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनने का मौका भी मिल जाए तो कोई गुरेज नहीं है।
ऐसे तमाम युवा थे, जो बेरोजगार हैं और किसी भी पद पर नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय पहुंचे थे। करीब 65 बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर पास पहुंचे।
किस कंपनी में किस पद पर कितनी योग्यता, कितना वेतन
कंपनी का नाम पद का नाम शैक्षिक योग्यता वेतन
डोमिनोज पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय 12वीं पास 9121 रुपये
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लाइफ मित्र सेल्स ऑफिसर 12वीं कंपनी मानक के मुताबिक
रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस लाइफ प्लानिंग ऑफिसर 12वीं 8923 रुपये
इंप्लाई वेलेटी ब्रिज ऑपरेटिंग इंजीनियर ट्रेनी ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल डिप्लोमा 10550 रुपये

कमेंट
कमेंट X