फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra SSC Result 2021 Pass Marks Criteria Important Updates

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? क्या होगी मार्किंग स्कीम

Wed, 12 May 2021 06:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 May 2021 06:01 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी है।
  • आंतरिक मूल्यांकन के जरिए छात्रों को पास किया जाएगा।
  • बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित नहीं की है।

विज्ञापन
Maharashtra SSC Result 2021 Pass Marks Criteria Important Updates
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। कोरोना महामारी की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द की गई है। दसवीं कक्षा के छात्रों को अब आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं दी है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पास करने के लिए मार्किंग स्कीम क्या होगी इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से साझा नहीं की गई है। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि दसवीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट की तारीख और आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया के बारे में  जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: स्थगित हुई केसीईटी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने बताया अब कब होगी?
विज्ञापन

  

बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से लगभग सभी राज्यों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कुछ राज्यों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द किया है और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र बोर्ड ने भी सीबीएसई के दसवीं कक्षा के परीक्षा को रद्द करने के बाद दसवीं कक्षा की परीक्षा को कैंसल करने का फैसला लिया था। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर आंतरिक मूल्यांकन के जरिए विद्यार्थियों को पास करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो जाएगी 1 जून से होने वाली 10वीं की परीक्षा?


सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं कक्षा की नई मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है और बोर्ड 20 जून को दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। लेकिन अभी महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के तारीख और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी है। पिछले साल बोर्ड ने कोरोना के कारण भूगोल की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इस साल सूबे में दसवीं कक्षा की परीक्षा 23 अप्रैल से लेकर 21 मई के बीच आयोजित होनी थी। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को मई आखिर तक के लिए स्थगित किया है। हालांकि अभी बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं कब होंगी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed