फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Uncertainty Prevails Over 10th Board Exams After COVID Surge

पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो जाएगी 1 जून से होने वाली 10वीं की परीक्षा?

Wed, 12 May 2021 03:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 May 2021 03:35 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने अभी तक दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। 

विज्ञापन
West Bengal Uncertainty Prevails Over 10th Board Exams After COVID Surge
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने अभी तक दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। 1 जून से होने वाली दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी या फिर इसे रद्द एवं स्थगित कर दिया जाएगा इस पर अभी बोर्ड ने कुछ जानकारी नहीं दी है। बोर्ड का कहना है कि इसे लेकर अंतिम निर्णय लेना अभी बाकी है। हालांकि, बोर्ड का यह साफ कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 1 जून से दसवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना: बिना परीक्षा के ही पास हुए दसवीं कक्षा के सभी छात्र
विज्ञापन



गौरतलब है कि सूबे में बोर्ड परीक्षा 1 जून से लेकर 10 जून तक आयोजित होनी है। बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली का कहना है कि 1 जून से 10वीं की परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित या रद्द करने संबंधित फैसला सूबे की सरकार को लेना चाहिए।इससे पहले शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु कह चुके हैं कि परीक्षाएं रद्द या स्थगित करने का कोई भी फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेंगी। बोर्ड यह कह चुका है कि मौजूदा हालात में परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। बता दें कि इस साल लगभग 10 लाख छात्र दसवीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित होंगे। इस बीच कई राज्यों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए प्रमोट करने की भी घोषणा कर दी है। जबकि पश्चिम बंगाल बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: गणित के 'गुण' से बदला नर्सिंग का पेशा, भारत आज भी इस नाइटिंगेल का कर्जदार


सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है और विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है। सीबीएसई 20 जून को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। सभी स्कूलों को 25 मई तक दसवीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed