फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KCET 2021 Postponed To Be Held In August

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: स्थगित हुई केसीईटी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने बताया अब कब होगी?

Wed, 12 May 2021 05:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 May 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
KCET 2021 Postponed To Be Held In August
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) स्थगित हो चुका है। अब यह परीक्षा अगस्त महीने में होगी। इस बात की जानकारी सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री ने दी है।  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वत्तनारायण का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई केसीईटी परीक्षा का आयोजन अब अगस्त में कराया जाएगा। दरअसल, कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते केसीईटी और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो जाएगी 1 जून से होने वाली 10वीं की परीक्षा?
विज्ञापन


28 और 29 अगस्त को होगी स्थगित हुई केसीईटी परीक्षा
कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई केसीईटी परीक्षा का आयोजन अब 28 अगस्त व 29 अगस्त को होगी। यह परीक्षा दो पाली में होगी। इससे पहले यह परीक्षा 7 जुलाई और 8 जुलाई को होनी थी, लेकिन परीक्षा को स्थगित कर दी गई थी। 28 अगस्त को बायोलॉजी की परीक्षा सुबह की पाली में होगी। परीक्षा साढ़े दस बजे से लेकर 11:50 बजे तक होगी। गणित की परीक्षा दोपहर की पाली में ढ़ाई बजे से लेकर 3:50 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें-तेलंगाना: बिना परीक्षा के ही पास हुए दसवीं कक्षा के सभी छात्र


29 अगस्त को फिजिक्स की परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह की पाली में होगी। जबकि, रसायन विज्ञान की परीक्षा दोपहर की पाली में होगी। सभी चार परीक्षाएं 60-60 नंबर की होंगी। सरकार ने कन्नड़ भाषा टेस्ट भी स्थगित कर दिया था। यह परीक्षा 9 जुलाई की जगह अब 30 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed