फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra SSC, HSC Exams 2021 To be held in same schools, no practical for Class 10-Instructions released

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी, ऑफलाइन होंगे एग्जाम

Sat, 20 Mar 2021 04:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Mar 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra SSC, HSC Exams 2021 To be held in same schools, no practical for Class 10-Instructions released
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Maharashtra SSC, HSC Exams 2021: महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं स्कूल में ही होंगी। दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। छात्रों को राहत देने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को रद्द किया गया है। वहीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश शिक्षकों एवं अभिभावकों से परामर्श के बाद जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-स्कूल बंद: जानिए, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से किन राज्यों में फिर से बंद हुए स्कूल
विज्ञापन



छात्रों को दिया जाएगा आधे घंटे का अतिरिक्त वक्त
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के वक्त आधे घंटे का अतिरिक्त वक्त दिया जाएगा। यह अतिरिक्त वक्त विद्यार्थियों को पेपर लिखने के लिए दिया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त वक्त मिलेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन मोड में होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को परीक्षा केंद्रों पर नहीं, बल्कि स्कूलों में ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट 2021: 17.82 फीसदी छात्र पास, 7 चरणों में ऐसे देखें रिजल्ट

कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र जून में दे सकेंगे परीक्षा
दसवीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं सिर्फ बारहवीं कक्षा के छात्रों की होंगी। परीक्षा से पहले सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र जून में विशेष परीक्षा दे सकेंगे। इसे मुख्य परीक्षा के रूप में माना जाएगा। अगर परीक्षाओं के दौरान कोई छात्र कोरोना संक्रमित होता है, तो वह जून में परीक्षा दे सकेगा। महाराष्ट्र बोर्ड की एसएससी बोपरीक्षा 29 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई को खत्म होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत होगा। विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा और परीक्षाओं के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed