फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Resident Doctors on strike for their various demands

Maharashtra Doctors strike: महाराष्ट्र में हड़ताल पर 7,000 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर, यह है वजह

Tue, 03 Jan 2023 03:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 03:59 PM IST
सार

Maharashtra Resident Doctors strike:  महाराष्ट्र के सरकारी कॉलेजों के 7,000 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन
Maharashtra Resident Doctors on strike for their various demands
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra Resident Doctors strike:  महाराष्ट्र के सरकारी कॉलेजों के 7,000 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने छात्रावासों की गुणवत्ता और सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने सहित कई मुद्दों को लेकर अपनी मांग नहीं पूरी होने के बाद ऐसा किया है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने आरोप लगाया कि जब ओमिक्रॉन के नए संस्करण के बारे में आशंकाएं हैं तो सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान न देकर आपातकालीन सेवाओं को बंद करने पर विचार करने के लिए मजबूर किया। पत्रकारों से बात करते हुए, राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टरों से बातचीत में शामिल होने के लिए कहा है और उनसे मामले को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


एमएआरडी ने दावा किया है कि सरकारी कॉलेजों में छात्रों को छात्रावासों की खराब गुणवत्ता के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने 1,432 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती के लिए भी दबाव बनाया है और एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों को भरने की मांग की है। एमएआरडी ने  कहा कि अगर उनकी मांग मान ली जाती है तो इससे राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन


डीन दीपाली सपले ने कहा कि मुंबई में राज्य सरकार द्वारा संचालित सबसे बड़ी चिकित्सा सुविधा सर जेजे अस्पताल में अब तक कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। सपले ने कहा, "उन्होंने (रेजीडेंट डॉक्टरों) ने आपातकालीन सेवाओं, लेबर वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, इंटेंसिव केयर यूनिट में अपनी सेवाओं में कटौती नहीं की है। वरिष्ठ डॉक्टरों ने जनरल वार्ड और ओपीडी को कवर किया है। नियमित सर्जरी भी हुई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि हड़ताली डॉक्टरों की आधी मांग तत्काल मंजूर की जा रही है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को मरम्मत कार्य के लिए 12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाजन ने कहा, ''हम हर चीज को लेकर सकारात्मक हैं। उन्हें (डॉक्टरों को) हड़ताल पर जाने से पहले हमसे बात करनी चाहिए थी। न्यूज एंजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एमएआरडी के अध्यक्ष अविनाश दहिपले ने कहा कि एसोसिएशन को बातचीत के लिए राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed