Maharashtra: मुंबई अग्निशमन विभाग की भर्ती के दौरान हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाया धांधली का आरोप, लाठीचार्ज!
Maharashtra Mumbai Fire brigade Recruitment Womens Protest: आरोप लगाया गया है कि जिन लड़कियों की हाइट 162 सेमी से ज्यादा है, उन्हें भी बाहर कर दिया गया। सूचना मिल रही है कि फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए आई युवतियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और कुछ को चोटें आईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra Mumbai Fire brigade Recruitment Womens Protest: महाराष्ट्र सरकार के अग्निशमन विभाग की भर्ती के तहत मुंबई में भर्ती के दौरान हंगामे की जानकारी सामने आई है। अभ्यर्थियों ने लगाया धांधली का आरोप लगाया है। मामला मुंबई के दहिसर पश्चिम का है। दहिसर में महिला फायर ब्रिगेड कर्मियों की भर्ती को लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप है कि लंबी लड़कियों को बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला उम्मीदवारों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
हंगामे की स्थिति को देखते हुए दहिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दहिसर में महिला अग्निशामकों की भर्ती के दौरान इस आरोप के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है कि लंबी लड़कियों को भी बाहर रखा गया है। आरोप लगाया गया है कि जिन लड़कियों की हाइट 162 सेमी से ज्यादा है, उन्हें भी बाहर कर दिया गया। सूचना मिल रही है कि फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए आई युवतियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि पुलिस के लाठी चार्ज में कुछ लड़कियों को चोटें आई हैं। हालांकि, अभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लाठीचार्ज की पुष्टि नहीं कर रहे। इस बीच, आरोप है कि पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी लड़कियों को हिरासत में भी लिया है।
विभिन्न जिलों से आईं करीब तीन हजार लड़कियां
पुरुष और महिला दोनों वर्ग के लिए दहिसर स्थित फायर ब्रिगेड सेंटर में शनिवार सुबह से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस जगह पर सुबह से ही अफरातफरी का माहौल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब दो से तीन हजार युवतियां दहिसर में प्रवेश कर चुकी हैं। हालांकि, लड़कियों की भर्ती के लिए हाइट की जरूरत 162 सेंटीमीटर है।
हालांकि, छात्राओं का आरोप है कि 163 या 164 सेंटीमीटर कद वाले उम्मीदवारों को भी बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए इस जगह पर सुबह से ही लड़कियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर दहिसर इलाके में पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की लड़कियां धूप में प्रदर्शन कर रही हैं।
910 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया
मुंबई नगर निगम फायर ब्रिगेड में 910 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हो चुकी है। चार फरवरी, 2023 भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन स्वीकार करने की आखिरी तारीख थी।
कमेंट
कमेंट X