महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 10वीं-12वीं परीक्षाएं स्थगित
-महाराष्ट्र में दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra HSC, SSC Exam 2021: कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। सूबे की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी और लिखा है कि छात्रों का स्वास्थ्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड को भी परीक्षाएं स्थगित करने के लिए खत लिखेगी।
इसे भी पढ़ें-नीट पीजी 2021 : 18 अप्रैल की परीक्षा के लिए आज जारी होंगे प्रवेश पत्र, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
📢 Imp Announcement: Given the current #COVID-19 situation in Maharashtra, we’ve postponed state board exams for class 10th & 12th. The present circumstances are not conducive for holding exams. Your health is our priority. #PariskhaPeCharcha #HSC #SSC #exams (1/5) pic.twitter.com/cjeRZAT7ux
विज्ञापन विज्ञापन— Varsha Gaikwad (@VarshaEGaikwad) April 12, 2021
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मई के अंत तक और दसवीं परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में निर्धारित की गई थी। सूबे की शिक्षा मंत्री का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूबे की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें-नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर: 14 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, 10 अप्रैल को हुई
उनका कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय शिक्षा हितधारकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के साथ परामर्श के बाद लिया गया है। हालांकि, अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि सूबे में पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को इस साल बिना परीक्षा के ही पदोन्नत किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X