फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Exam 2021 Admit Card to be released soon, check here to download

नीट पीजी 2021 : 18 अप्रैल की परीक्षा के लिए आज जारी होंगे प्रवेश पत्र, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 12 Apr 2021 02:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 02:32 PM IST
सार

  • नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है।
  • देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है।

विज्ञापन
NEET PG Exam 2021 Admit Card to be released soon, check here to download
NEET PG 2021 Admit Card - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई), की ओर से सोमवार, 12 अप्रैल को नीट पीजी परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। जिन परीक्षार्थियों ने नीट पीजी-2021 परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने आवेदन फॉर्म एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन किया था वे अपने प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, जिन उम्मीदवारों के आवेदन किसी कारणवश खारिज कर दिए गए हैं या जिन उम्मादवारों को अयोग्य पाया गया है उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने प्रवेश पत्र के संबंध में कहा कि परीक्षार्थियों को नीट पीजी परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में सूचना सीधे उनकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर अपनी पासपोर्ट साइज की तस्वीर लगानी होगी। 

विज्ञापन

एनबीई के तय कार्यक्रम के अनुसार, देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट यानी नीट पीजी परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को दोपहर दो बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के संक्रमण के खतरे को देखते हुए 162 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। वहीं, परीक्षा का परिणाम 31 मई तक घोषित कर दिया जाना प्रस्तावित है। 

ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे 
नीट पीजी में कुल 300 मल्टीपल च्वॉइस आधारित प्रश्न पूछे जाएंगें। यह परीक्षा मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए की जाती है। इसके तहत 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी, 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और 1,979 पीजी डिप्लोमा सीट के लिए 6,102 सरकारी और प्राइवेट, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed