{"_id":"6073faf59a53054ac4485b3e","slug":"nata-2021-result-to-be-declared-on-april-14-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर: 14 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, 10 अप्रैल को हुई थी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर: 14 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, 10 अप्रैल को हुई थी परीक्षा
Mon, 12 Apr 2021 01:38 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:38 PM IST
सार
-नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का रिजल्ट 14 अप्रैल को जारी होगा।
विज्ञापन
study
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NATA 2021: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर ( NATA 2021) के परिणाम की तारीख जारी हो गई है। एनएटीए रिजल्ट 2021 (NATA Result 2021) 14 अप्रैल को जारी होगा। वास्तुकला परिषद की तरफ से रिजल्ट जारी होगा। जो उम्मीदवार NATA 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nata.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। NATA 2021 चरण 1 की परीक्षा 10 अप्रैल को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
विज्ञापन
NATA 2021 परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। जिसे उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा उनके नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने के विभिन्न चरण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें NATA 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
स्कोरकार्ड पर अभ्यर्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म तिथि, रोल नंबर,अंक और योग्यता आदि जानकारी लिखी होती है। NATA चरण 2 परीक्षा 12 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X