Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala Board Exam 2027 Timetable Released SSLC Plus One and Plus Two Exams to Begin in March

केरलम बोर्ड ने जारी की 10वीं और 11वीं-12वीं की परीक्षा तारीखें: 1 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, देखें टाइमटेबल

Fri, 13 Nov 2026 09:18 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 09:18 AM IST
सार

केरल बोर्ड ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की साल 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षाएं 1 से 30 मार्च तक होंगी, जबकि 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड ने मॉडल परीक्षा की तारीखें भी घोषित की हैं। जानें विषयवार पूरा कार्यक्रम और रिजल्ट की संभावित तारीख।
 

विज्ञापन
Kerala Board Exam 2027 Timetable Released SSLC Plus One and Plus Two Exams to Begin in March
Kerala Board Exam 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

केरलम बोर्ड ने साल 2027 की दसवीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी खबर है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दसवीं यानी एसएसएलसी की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, 11वीं यानी प्लस वन और 12वीं यानी प्लस टू की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं भी 30 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही व्यावसायिक उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

दसवीं का विषयवार टाइमटेबल

केरलम बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पहला पेपर 1 मार्च को प्रथम भाषा भाग-एक का होगा। इसके बाद 3 मार्च को प्रथम भाषा भाग-दो और 5 मार्च को हिंदी या सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। संस्कृत का पेपर 8 मार्च को, भौतिक विज्ञान का 12 मार्च को और अंग्रेजी का पेपर 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जीव विज्ञान की परीक्षा 18 मार्च, सामाजिक विज्ञान की 23 मार्च और गणित की परीक्षा 30 मार्च को होगी। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे विषयवार तारीखों को ध्यान से देखकर अपनी तैयारी की योजना बनाएं।
विज्ञापन

11वीं की परीक्षा कब होगी?

प्लस वन यानी 11वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन भूगोल, संगीत, सामाजिक कार्य, भूविज्ञान और लेखाशास्त्र के पेपर होंगे। 8 मार्च को भौतिक विज्ञान, समाजशास्त्र और मानव विज्ञान की परीक्षा होगी। रसायन विज्ञान, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन और संवादात्मक अंग्रेजी के पेपर 12 मार्च को दोपहर के सत्र में होंगे। इसके बाद 15 मार्च को अंग्रेजी, 17 मार्च को भाषाओं और मनोविज्ञान तथा 19 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, जीव विज्ञान और दूसरे विषयों के पेपर भी मार्च में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं का परीक्षा कार्यक्रम क्या है?

प्लस टू यानी 12वीं की परीक्षाएं भी 2 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन दूसरी भाषा, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर होंगे। 8 मार्च को रसायन विज्ञान, इतिहास और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी, जबकि 12 मार्च को भौतिक विज्ञान, समाजशास्त्र और मानव विज्ञान के पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को अर्थशास्त्र, 17 मार्च को गणित और 22 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 29 मार्च को जीव विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और राजनीति विज्ञान के पेपर होंगे। अंतिम दिन 30 मार्च को गृह विज्ञान, पत्रकारिता और सांख्यिकी समेत कई विषयों की परीक्षा होगी।

मॉडल परीक्षा और रिजल्ट कब आएगा?

बोर्ड ने मुख्य परीक्षा के साथ दसवीं की मॉडल परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। एसएसएलसी की मॉडल परीक्षाएं 16 से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 अप्रैल 2027 से शुरू होगा। इसके बाद दसवीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। वहीं, 11वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 मई 2027 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, ये परिणाम की संभावित तारीखें हैं। विद्यार्थियों को पक्की जानकारी के लिए केरल बोर्ड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed