फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Budget Govt to hold 600 job fairs during financial year; Governor Ramesh Bais tells Legislature

Maharashtra: 600 रोजगार मेले आयोजित करेगी सरकार, राज्यपाल रमेश बैस ने बजट अभिभाषण में की घोषणा

Mon, 27 Feb 2023 03:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 03:50 PM IST
सार

Maharashtra Govt Budget 2023 Governor Ramesh Bais Speech : राज्यपाल बैस ने अपने बजट अभिभाषण के दौरान कहा कि 1.25 लाख नौकरियां सृजित करने के लिए 45 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Budget Govt to hold 600 job fairs during financial year; Governor Ramesh Bais tells Legislature
Maharashtra Governor Ramesh Bais - फोटो : ANI

विस्तार

Maharashtra Govt Budget 2023 Governor Ramesh Bais Speech: महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को राज्य विधानमंडल को सूचित किया कि महाराष्ट्र सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 600 रोजगार मेले आयोजित करेगी। सोमवार को दोनों सदनों के सदस्यों को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हुआ।

विज्ञापन

राज्यपाल बैस ने अपने बजट अभिभाषण के दौरान कहा कि 1.25 लाख नौकरियां सृजित करने के लिए 45 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वहीं, 24 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें 87,774 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 61,000 नौकरियां पैदा होंगी। 

विज्ञापन

कौशल विकास योजना के तहत 4.85 लाख युवाओं और 2.81 लाख किसानों को प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले महीने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में 1.37 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 19 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 4.85 लाख युवाओं और 2.81 लाख किसानों के लिए सफलतापूर्वक प्रशिक्षण आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके जीवनसाथी की पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर दोगुनी 20,000 प्रति माह कर दी है। 
 

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

इससे पहले, जब वह अपना भाषण देने के लिए विधान भवन पहुंचे, तो राज्यपाल का स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नरवेकर, विधान परिषद की उपसभापति डॉ नीलम गोरहे, उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल और संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया। राज्यपाल को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed