{"_id":"5e8976368ebc3e72c16a9244","slug":"madhya-pradesh-board-for-10th-12th-class-examinations-will-be-on-the-main-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश बोर्ड: 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर, मुख्य विषयों की होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्य प्रदेश बोर्ड: 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर, मुख्य विषयों की होंगी परीक्षाएं
Sun, 05 Apr 2020 12:23 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रेदश बोर्ड 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को पहले ही स्थगित कर दिया था। ये परीक्षाएं 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक होने वाली थीं। इसके अलावा बोर्ड ने 21 मार्च से होने वाली उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को भी 31 मार्च तक टाल दिया था। लॉकाडउन के चलते इस तिथि को और आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
अब जानकारी मिली है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल जो 10वीं-12वीं परीक्षाओं का संचालन करती है, राज्य की स्थिति को देखते हुए इन कक्षाओं के लिए केवल मुख्य विषयों की परीक्षाओं का आयोजन करेगी। ये जानकारी मंडल के सचिव ने आदेश जारी करके दी है।
विज्ञापन
शनिवार को जारी हुए आदेश में कहा गया है कि मंडल केवल उन विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा जो उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए आवश्यक हैं। बता दें कि मंडल, आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन और अंक योजना अलग से तय करेगा। ध्यान दें कि अब परीक्षाएं 11 अप्रैल तक स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
- 12वीं कक्षा में संबंधित संकाय के विषय मुख्य होते हैं लेकिन भाषा के दो पेपर होते हैं- एक विशिष्ट और एक सामान्य।
- इसके अलावा तीन विषय संकाय के होते हैं। उदहारण के रूप में किसी विद्यार्थी ने बायोलॉजी विषय लिया तो उस विद्यार्थी के मुख्य विषय फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी होंगे।
- यदि कोई गणित विषय चुनता है तो उसके मुख्य विषय भौतिक, रसायनिक और गणित विषय मुख्य होंगे।
- वहीं वाणिज्य लेने वाले बिजनेस स्टडी, व्यावहारिक अर्थशास्त्र और अकाउंटेंसी मुख्य विषय होंगे।
- कला यानी आर्टस वालों के लिए इतिहास, भूगाेल और राजनीति शास्त्र मुख्य विषय होंगे।
कमेंट
कमेंट X