शिक्षा के लिए दुनिया का बेहतर शहर है लंदन, भारत में चुना गया ये शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लो बल कंसल्टेंसी फर्म क्वाक्वैरेली साइमंड्स द्वारा अभी कुछ दिनों पहले छात्रों के लिए शिक्षा संबंधित शहरों की लिस्ट सामने आई है। पिछले वर्ष (2018) की तुलना में इस वर्ष भी लंदन शहर टॉप पर रहा है। वहीं भारत के इन चार शहरों में चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और बेंगलूरु ने टॉप - 120 जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के सर्वे के अनुसार इस रैंक लिस्ट को किसी शहर में विश्वविद्यालयों की संख्या उनके परफॉरमेंस, रोजगार अवसर, शहर में जीवन की गुणवत्ता और उनके कम्पेटिबिलिटी के आधार पर निर्धारित की गई है।
एशिया में शामिल टॉप-10 :
गौरतलब है कि टॉप-120 क्यूएस रैंकिंग में यूके और अमेरिका के 14 - 14 शहरों ने अपनी जगह बनाई है। रैकिंग में आस्ट्रेलिया के सात शहरों को यह मौका मिला। वहीं बात करें एशिया के टॉप शहरों की तो इसमें जापान के टोक्यों ने दूसरा और दक्षिण कोरिया के सियोल ने दसंवा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे मेलबर्न और नांवे स्थान पर सिडनी शामिल रहें।
इन नंबरों पर रहा यह शहर :
रैकिंग में 115वें नंबर पर चेन्नई रहा। बेंगलूरु शहर भारत के अभ्यर्थियों के लिए सबसे अच्छा शहर मना जाता है। देखा जाए तो भारत में इन शहरों की वर्ल्डवाइड रैंक कुछ इस प्रकार है -
- बेंगलूरु की वर्ल्डवाइड रैंक 81
- मुंबई की वर्ल्डवाइड रैंक 85
- दिल्ली की वर्ल्डवाइड रैंक 113
- चेन्नई की वर्ल्डवाइड रैंक 115
रैंकिग में छात्रों की प्रतिक्रियाएं :
क्यूएस द्वारा जारी लिस्ट को तैयार करने के लिए दुनियाभर के लगभग 87 हजार अभ्यर्थियों के विचार को जाना गया। बेन सोटर क्यूएस रिसर्च डायरेक्टर के अनुसार ये रैंकिग छात्रों के पसंदीदा शहरों को दर्शाती है। जिनको छात्र ज्यादा पंसद करते हैं। बेन सोटर द्वारा कहा गया कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेंगलूरु को भारत के अग्रिम शहरों में गिनना उचित है। हांलाकि मुंबई भी छात्रों के लिए काफी लोकप्रिय बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें : ड्रीम जॉब का सपना होगा पूरा, इस क्षेत्र में 2023 तक निकलेंगी 10 लाख नौकरियां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X