फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about career in digital marketing, more details here

ड्रीम जॉब का सपना होगा पूरा, इस क्षेत्र में 2023 तक निकलेंगी 10 लाख नौकरियां

Sat, 31 Aug 2019 04:56 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 31 Aug 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
know about career in digital marketing, more details here
Online Marketing

दुनियाभर में ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते कई क्षेत्रों में रोजगार तेजी से खत्म हो रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां रोजगार की भरमार आने वाली है।

विज्ञापन


इन्हीं क्षेत्रों में से एक क्षेत्र है डिजिटल मार्केटिंग का। नवीनतम जानकारी के मुताबिक भारत में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में वर्ष 2023 तक लगभग 10 लाख नौकरियां आएंगी। आंकलन है कि 2026 तक भारत में ई-कॉमर्स व्यापार करीब 14000 अरब रुपये का हो जाएगा। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिजिटल मार्केटिंग में रोजगार के अवसर कितने चमकीले हैं।
विज्ञापन


डिजिटल मार्केटिंग से अभिप्राय इंटरनेट, मोबाइल फोन तथा गेम कंसोल जैसे डिजिटल माध्यम के जरिए विभिन्न उत्पादों के प्रचार से है। डिजिटल मार्केटिंग में डिजिटल माध्यम के जरिए प्रचार, उपभोक्ताओं को आकर्षित करना तथा सेवाएं प्रदान करना शामिल है। डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट मार्केटिंग का एक प्रमुख घटक है। यह ई-मेल, सोशल मीडिया वेबसाइट, ऑनलाइन कम्युनिटीज, गोष्ठियां, ब्लॉग, ग्राफिक बैनर, फ्लोटिंग, और पॉप अप, विज्ञापनों के जरिए प्रचार करने पर आधारित हैं । इसमें लक्षित विज्ञापन लेख, चर्चाएं, लिंक्स टिप्पणियां भी शामिल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल मार्केटिंग का खर्च वर्ष-प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। पिछले वर्ष इंटरनेट विज्ञापन के लिए 14 अरब अमेरिकी डालर खर्च किए गए। व्यापारी इस बात को भलीभांति समझने लगे हैं कि डिजिटल मार्केटिंग उनके लिए कितनी लाभप्रद है।

पारंपरिक विपणन की तरह डिजिटल मार्केटिंग का उद्देश्य भी लक्षित वर्ग को आपका उत्पाद या सेवा खरीदने के लिए प्रभावित करना उकसाना और विवश करना है। हालांकि इन दोनों में लगभग सिर्फ यही समानताएं हैं। डिजित मार्केटिंग पारंपरिक विपणन से डिजाइन बनाने रणनीति से लेकर प्रक्रिया, तकनीक और उस शामिल माध्यमों के लिहाज से बहुत अलग है। इसमें लोगों के बीच छवि जानने के लिए 'ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाती है।

इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की गतिविधियों और पसंद का विश्लेषण होता है, उसके अनुसार विपणन रणनीतियां बनाकर तथा उसे कार्यान्वित करके वेब उपयोगकर्ताओं को उपभोक्ताओं में तब्दील किया जाता है। इसमें उत्पाद अथवा सेवा के बारे में उत्साह जगाने से लेकर लोगों को उसके बारे में बातचीत करने पर मजबूर करना विश्वसनीयता बनाने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को वेबसाइट देखने पर विवश कर शामिल है। 

गौरतलब है कि डिजिटल मार्केटिंग उत्पादन को जारी करने प्रचार, बिक्री योग्य ब्रांड की छवि बनाना, जन संपर्क या उपभोक्ता सेवा जैसी अपेक्षा रखने वाली कंपनियों के लिए उपयोगी है। इसके लचीलेपन, सहुलियत और किफायती दर में उपलब्ध होने से यह बहुत ज्यादा प्रभाव डालती है। इसकी नई, आकर्षक और रचनात्मक विशेषताएं कंपनियों को वर्तमान उपभोक्ताओं तक पहुंचने और नए बाजार तलाशने में मदद करती है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि कंपनियों द्वारा इस अनूठी तकनीक को नहीं अपनाने पर उन्हें कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको विपणन, आईटी, जनसंचार, विज्ञापन या बिक्री में डिग्री की जरूरत है। अगर आप इस क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं तो आपको डिजिटल मार्केटिंग के सभी आयामों का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, इसलिए आपको अन्य विशेषज्ञ क्षेत्र में हाथ आजमाना होगा और अन्य कौशल सीखना होंगे। दूसरी ओर डिजिटल मार्केटिंग में पेशेवर प्रमाणन डिजिटल मार्केटिंग को समग्र प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी देता है। कई संस्थान डिजिटल मार्केटिंग के पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रहे हैं।

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सफल करियर बनने के लिए आपको निरंतर अपने कौशल तथा प्रौद्योगिकी, विपणन और डिजिटल मीडिया के संदर्भ में ज्ञान को बढ़ाना होगा। रचनात्मकता के अलावा आपको अच्छे तकनीकी कौशल की भी जरूरत है।

तकनीकी कुशलता के संदर्भ में आपको वेब डिजाइन, सोशल मीडिया और वेब संबंधित सॉफ्टवेयर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, विश्लेषणात्मक कौशल, अनुसंधान कौशल, नेतृत्व कौशल और संचार कौशल भी अपेक्षित है। अगर आप इस क्षेत्र में प्रवेश करना चाह रहे हैं तो आपको घंटों कम्प्यूटर पर बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपको उपयोगकर्ता के आवागमन और व्यवहार के अध्ययन, उपयुक्त आंकड़ों का विश्लेषण तथा विभिन्न मार्केटिंग रणनीतियों के साथ प्रयोग करने में समय बिताना होगा। जिस द्रुत गति से कारोबार में डिजिटल मार्केटिंग का महत्व बढ़ रहा है उससे इस क्षेत्र में करियर के व्यापक अवसर का पता चलता है।

 

प्रमुख संस्थान :

-  सिम्बोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
- देवीप्रसाद गोयनका मैनेजमेंट

- डिजिटल मार्केटिंग प्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed