{"_id":"5cfaaefdbdec2207744157f6","slug":"letter-sent-to-cm-for-removal-of-secretary-of-the-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग के सचिव को हटाने के लिए सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आयोग के सचिव को हटाने के लिए सीएम को भेजा पत्र
Sat, 08 Jun 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
uppsc
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सचिव पर सेवा नियमावली के खिलाफ काम करने का प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है। कहा है कि आयोग के सचिव भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार परीक्षा नियंत्रक के समर्थन में चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन को राज्य की सेवा नियमावली के खिलाफ समर्थन दे रहे हैं। समिति के अवनीश पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सचिव को तत्काल आयोग से हटाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया गया है कि सचिव आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार को छिपाकर लगातार शासन की छवि धूमिल कर रहे हैं। पेपर लीक प्रकरण में लगातार गलत बयानी कर रहे हैं। सचिव आयोग के कर्मचारियों के सरकार विरोधी आंदोलन को लगातार समर्थन कर रहे हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि यूपी एसटीएफ की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार परीक्षा नियंत्रक की रिहाई की मांग कर रहे हैं। सचिव सेवा नियमावली का उल्लंघन कर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। अवनीश पांडेय ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि सचिव जगदीश लगातार परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार का बचाव कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में प्रश्नपत्र लीक मामले में सचिव जगदीश की भूमिका की जांच करने, सचिव को उनके पद से तत्काल हटाने, धरने पर बैठे कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। सचिव जगदीश और परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के कार्यकाल में हुई सभी परीक्षाओं की एसटीएफ से जांच कराने, अपर निजी सचिव के चयनित अभ्यर्थियों की सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक से संबंधों की जांच कराने और धरने पर बैठे कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की भी मांग की है।

कमेंट
कमेंट X