फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about High Court order for du admission academic session 2019-2020

हाईकोर्ट ने DU के पुराने नियमों को किया लागू, बदली पूरी प्रक्रिया

Sat, 15 Jun 2019 02:46 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 15 Jun 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
know about High Court order for du admission academic session 2019-2020

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए हाईकोर्ट ने आवेदन प्रक्रिया को 22 जून तक बढ़ाने का आदेश दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी प्रवेश मानदंड़ों को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को निर्देश दिया कि वह 2018-19 की पात्रता मानदंडों के आधार पर 2019-2020 सत्र के लिए छात्रों को स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति दें।आपको बता दें कि जस्टिस अनु मल्होत्रा और तलवंत सिंह की खंडपीठ ने डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों की समय सीमा 14 जून से बढ़ाकर 22 जून कर दी है।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेशानुसार अब डीयू को बीते साल के योग्यता मानदंडों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया करनी होगी।

इसके कारण पूरी आवेदन प्रक्रिया पर असर पड़ेगा। सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो इस साल के योग्यता मानकों के अनुसार आवेदन कर चुके हैं। अब उन्हें संशय है कि क्या उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा या फिर जो आवेदन किया है उसी में ही बदलाव करने की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के कारण कट ऑफ शेड्यूल पर भी असर पड़ेगा। दरअसल, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहली कट ऑफ 20 जून को आनी थी। अब चूंकि कोर्ट ने 22 जून तक आवेदन तिथि बढ़ाने को कहा है। ऐसे में पूरे कट ऑफ शेड्यूल पर असर होगा। ऐसी संभावना है कि डीयू नए सिरे से कट ऑफ शेड्यूल जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की प्रक्रिया प्रभावित होने का असर सेंट स्टीफेंस और जीसस एंड मैरी की आवेदन प्रक्रिया पर भी पड़ेगा क्योंकि वहां आवेदन करने से पहले डीयू एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है।


मालूम हो कि जीसस एंड मेरी में शुक्रवार को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होनी थी। जबकि स्टीफेंस में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। वहीं 14 जून रात साढ़े आठ बजे तक 3.37 लाख छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 2.34 लाख छात्र अपनी फीस का भुगतान कर पंजीकरण पक्का करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed