{"_id":"608a60d6ae6d27607b6b1eb8","slug":"kerala-tet-2021-registration-open-for-kerala-teacher-eligibility-test-apply-online-on-ktet-kerala-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा: केटीईटी 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा: केटीईटी 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
Thu, 29 Apr 2021 01:01 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:01 PM IST
सार
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। केटीईटी मई सर्कल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ktet.kerala.gov.in के जरिए केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश रिजल्ट 2021: 15 मई तक जारी होगा 9वीं-11वीं का रिजल्ट, जानिए मूल्यांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
केरल के सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर बारहवीं तक के शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का टीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं है। अभ्यर्थी 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन विंडो इसके बाद बंद हो जाएगी। केरल पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। केरल टीईटी परीक्षा 4 श्रेणियों के लिए आयोजित की जाती है। प्राथमिक यानी कि पहली कक्षा से लेकर पांचवीं तक और उच्च प्राथमिक यानी कि छठी से लेकर आठवीं और तीसरी एवं चौथी श्रेणी उच्च विद्यालय की है जो कि नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए होती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोविड-19 दिशा-निर्देश: जेएनयू ने छात्रावास और परिसर के संबंध में जारी किया परिपत्र
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले अभ्यर्थी केरल पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-केरल पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in है।
-यहां अभ्यर्थियों को आवेदन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और फीस भरनी होगी।
-इस तरह आप अपना आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X