फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala SSLC 10th Result 2022 to be announced today Check list of websites

Kerala SSLC 10th Result: आज जारी होगा केरल 10वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

Wed, 15 Jun 2022 11:25 AM IST
कुमार संभव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 15 Jun 2022 11:25 AM IST
सार

DHSE Kerala Board SSLC 10th Result 2022: केरल परीक्षा भवन आज यानी 15 जून को केरल एसएसएलसी परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर सकता है। 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Kerala SSLC 10th Result 2022 to be announced today Check list of websites
DHSE Kerala Board SSLC 10th result 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

DHSE Kerala Board SSLC 10th result 2022: केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) 15 जून (बुधवार) को दोपहर तीन बजे सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) यानी 10वीं कक्षा के नतीजों का एलान करेगा। 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.kerala.nic.in या kerala.gov.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें कि 10वीं के नतीजे बोर्ड के आधिकारिक एप सफलम (Saphalam) पर भी देखे जा सकते हैं। छात्र इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

31 मार्च से हुई थीं परीक्षाएं

केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कुछ समय पहले तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने 10वीं कक्षा के नतीजे 15 जून और 12वीं के परिणाम 20 जून को घोषित होने की जानकारी दी थी। बता दें कि केरल बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 31 मार्च से 29 अप्रैल के दौरान आयोजित की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं नतीजे

बता दें कि 10वीं के छात्र अपने परिणाम बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। 

  • keralapareekshabhavan.in
  • sslcexam.kerala.gov.in
  • results.kite.kerala.gov.in
  • prd.kerala.gov.in
  • result.kerala.gov.in
  • examresults.kerala.gov.in
  • results.kerala.nic.in
  • sietkerala.gov.in
विज्ञापन

4.26 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, केरल बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 4.26 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनके लिए 2943 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 1.91 लाख छात्रों ने मलयालम मीडियम में परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। वहीं, अंग्रेजी, तमिल और कन्नड़ मीडियम में क्रमश: 2.31 लाख, 2151 और 1457 छात्रों ने आवेदन किया था। 

कोरोना महामारी के दौरान हुई थी परीक्षा

बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान केरल बोर्ड ने सफलतापूर्वक परीक्षाएं आयोजित की थीं। उस दौरान छात्रों और शिक्षकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, सैनिटाइजर साथ लाने और उचित दूरी बनाने रखने के बारे में भी सलाह दी गई थी। साल 2021 में केरल बोर्ड का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 99.47 फीसदी था। उस दौरान स्टेट बोर्ड से 4,22,226 विद्यार्थियों और निजी तौर पर 990 छात्रों ने  परीक्षा दी थी, जिनमें 1,21,318 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed