फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kendriya vidyalaya students health profile card will make in all over india

देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों का बनेगा हेल्थ प्रोफाइल कार्ड, इनके लिए होगा जरूरी

Tue, 16 Jan 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
 kendriya vidyalaya students health profile card will make in all over india
छात्र - फोटो : demo

देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का अब हेल्थ प्रोफाइल बनेगा। केंद्र सरकार के स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत अभियान के तहत यह शुरुआत की गई है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियान की घोषणा पिछले वर्ष अगस्त माह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की थी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की घोषणा के तहत हर छात्र का ‘फिजिकल हेल्थ एंड फिटनेस प्रोफाइल कार्ड’ बनाया जाएगा। इस कार्ड में बच्चे की डाइट से लेकर सफाई की आदत तक शामिल होगा। यह कार्ड काफी हद तक छात्र को मिलने वाले परीक्षा के रिजल्ट की तरह होगा।
विज्ञापन


इसमें बच्चे की दौड़, कूदना, रस्सी कूदना या उछलना, टालमटोल करना, जंप करने आदि का मूल्यांकन होगा। इसके अलावा विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबाल, थ्रो, बीम वॉक, एक पैर पर बैलेंस बनाना आदि भी शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विशेष बच्चों के लिए अलग व्यवस्था

 kendriya vidyalaya students health profile card will make in all over india
छात्र - फोटो : demopic

हेल्थ कार्ड में बच्चे के शरीर की रफ्तार, मजबूती, लचीलापन जैसी तमाम प्रक्रिया भी शामिल होगी। यह कार्ड कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी होगा। हर साल नया कार्ड बनेगा। सत्र के अंत में बच्चों को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।

विशेष बच्चों के लिए अलग व्यवस्था
केविएस की इस योजना के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उनके लिए कार्ड बनाने के मानक भी अलग बनाए गए हैं। इस कार्ड में भोजन की पोषकता, प्रतिदिन की सही डाइट के अलावा बच्चे के स्कूल बैग का वजन भी नोट किया जाएगा, ताकि बच्चे पर बस्ते का बोझ न बढ़े।

हेल्थ प्रोफाइल के लिए काम शुरू हो गया है। इसके तहत बच्चे की पोषकता और पोषण के अलावा उसके शरीर की फिटनेस और भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर हेल्थ कार्ड बनेगा। यह कार्ड हर साल नया बनेगा। इस पर चिकित्सकों की मदद से काम शुरू कर दिया गया है।
-सोमित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आयुक्त, केविएस देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed