{"_id":"6126065f8ebc3e79fc75d876","slug":"karnataka-sslc-2021-supplementary-exams-datesheet-released-check-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक एसएसएलसी 2021: सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से चेक करें एग्जाम शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक एसएसएलसी 2021: सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से चेक करें एग्जाम शेड्यूल
Wed, 25 Aug 2021 03:07 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 03:07 PM IST
सार
कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा 27 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
कर्नाटक सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट शीट
विज्ञापन
राज्य बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरक परीक्षा समय सारिणी जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट के अनुसार, जूनियर तकनीकी विषय के पेपर - मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तत्व, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स -2, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के तत्व और कंप्यूटर विज्ञान के तत्व - 27 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना कर्नाटक, छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट
ये परीक्षाएं 2.5 घंटे की अवधि की होंगी। हालांकि, दिव्यांग उम्मीदवारों को विशेष तौर पर कुल 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली, दूसरी और तीसरी भाषाओं की परीक्षा 29 सितंबर को सुबह की पारी में होगी। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी, खुदरा, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य देखभाल, सौंदर्य और वेलनेस सहित एनएसओएफ विषय की परीक्षाएं भी 29 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : HPSC prelims: 12 सितंबर से होगी हरियाणा लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा, यहां मिलेंगे प्रवेश-पत्र
गौरतलब है कि इस साल कर्नाटक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किया था। इस साल कुल 99.99 प्रतिशत छात्रों ने एसएसएलसी परीक्षा उत्तीर्ण की। 8,71,443 छात्रों ने परीक्षा दी और एक लड़की को छोड़कर सभी उत्तीर्ण हुए, जो उपस्थित नहीं हुई। वहीं, पिछले साल 71.80 की तुलना में इस साल पास प्रतिशत 99.99 फीसदी है।
यह भी पढ़ें : NIACL AO Recruitment 2021: बीमा कंपनी ऑफिसर के सैकड़ों पदों पर निकालीं भर्तियां, यहां देखें डिटेल
कमेंट
कमेंट X