{"_id":"64bb7f7c82789f330808ea96","slug":"karnataka-one-member-judicial-commission-formed-to-investigate-psi-recruitment-in-bjp-rule-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: BJP शासन में हुई PSI भर्ती की जांच के लिए बनाया एक सदस्यीय न्यायिक आयोग, तीन महीने में देगा रिपोर्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka: BJP शासन में हुई PSI भर्ती की जांच के लिए बनाया एक सदस्यीय न्यायिक आयोग, तीन महीने में देगा रिपोर्ट
Sat, 22 Jul 2023 03:10 PM IST
श्वेता महतो
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 22 Jul 2023 03:10 PM IST
सार
परीक्षा परिणानों में हेरफेर के आरोपो के बाद तत्कालीन सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को इस मुद्दे की जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती सेल के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Karnataka Government
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) भर्ती घोटाले की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस मामले की जांच कर्नाटक हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज बी वीरप्पा की निगरानी में होगी। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन महीने का समय दिया है।
कर्नाटक के इस फैसले पर पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता सरकार क्या सोच रही है। पीएसआई घोटाले की जांच सीआईडी कर रही थी और चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। एकबार फिर वे न्यायपालिका आयोग के पास जा रहे हैं। पूरा मामला कोर्ट में है तो अब कानूनी विशेषज्ञो को ही इस मामले की जांच करनी चाहिए।'
विज्ञापन
कांग्रेस ने 545 पीएसआई की भर्ती में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के पास यह मुद्दा एक मजबूत हथियार था।
परीक्षा परिणानों में हेरफेर के आरोपो के बाद तत्कालीन सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को इस मुद्दे की जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती सेल के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें तत्कालीन प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमृत पॉल भी शामिल थे। सरकार ने इसके बाद परीक्षा के परिणाम भी रद्द करने के साथ दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया था, जो कि आजतक नहीं हुआ।

#WATCH | On Karnataka govt appointing judicial commission to probe PSI recruitment scam, former Karnataka CM & BJP leader Basavaraj Bommai says, "I don't know what is the thinking of the government? PSI scam was ordered by CID. And already chargesheet has been filed. Once again… pic.twitter.com/y0LYTgO0GO
— ANI (@ANI) July 22, 2023

कमेंट
कमेंट X