{"_id":"6066ba4d47050b4cdb638c2f","slug":"karnataka-govt-suspends-physical-classes-in-bengaluru-schools-for-students-of-classes-6-to-9-as-cases-surge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन कक्षाएं: बंगलूरू में सभी स्कूलों की छठी से लेकर नौवीं तक फिजिकल कक्षाएं निलंबित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ऑफलाइन कक्षाएं: बंगलूरू में सभी स्कूलों की छठी से लेकर नौवीं तक फिजिकल कक्षाएं निलंबित
Fri, 02 Apr 2021 12:08 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक सरकार ने तत्काल प्रभाव से बंगलुरू के सभी स्कूलों में फिजिकल कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। जिले में छठी कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए फिजिकल कक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं पहले की ही तरह जारी रहेंगी। बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी
विज्ञापन
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए छह से लेकर नौवीं तक की कक्षाओं को सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि छठी ले लेकर नौवीं कक्षा तक की परीक्षाओं को लेकर निर्णय आने वाले दिनों में लिया जाएगा। छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं, दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहले की तरह ही फिजिकल कक्षाएं सुचारू रहेंगी। आपको बता दें कि सूबे में एक जनवरी से ही छठी से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था। अब कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए छठी से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X