JoSAA Counselling 2025: सीट स्वीकृति शुल्क पांच हजार घटा, आरक्षित वर्ग के शुल्क में ढाई हजार रुपये की कमी
JoSAA 2025 Fee Structure: जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए सीट स्वीकृति शुल्क में कटौती की गई है। सामान्य वर्ग के छात्रों को 5000 रुपये और आरक्षित वर्ग को ढाई हजार रुपये की राहत मिली है। अब कुल 128 संस्थानों में दाखिला होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JoSAA Counselling 2025: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएससी बंगलूरू समेत 128 कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) ने जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए सीट स्वीकृति शुल्क (सीट एक्सेप्टेंस फीस) में कटौती का फैसला लिया है। यह शुल्क सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 5000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए ढाई हजार घटाया गया है। काउंसलिंग के पहले राउंड से आखिरी राउंड तक सीट कंफर्म होने पर छात्रों को यह फीस संबंधित संस्थान के पास जमा करनी अनिवार्य होती है।
यदि कोई छात्र यह फीस जमा नहीं कर पाता है तो उसकी सीट रद्द हो जाती है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों को राहत देने के मकसद से सीट स्वीकृति शुल्क में कटौती की गई है।
सामान्य वर्ग के छात्र को सीट कंफर्म होने पर सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 30,000, एससी, एसटी, जनरल पीडब्ल्यूडी, जनरल ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूडी वर्ग के छात्रों को 15000 रुपये जमा करने होंगे। इसमें जोसा प्रोसेसिंग फीस (जोसा काउंसलिंग में भाग लेने वाला शुल्क) 5000 रुपये भी शामिल हैं।
आगरा के छात्र के कारण बदलाव
आगरा के एक छात्र को जेईई एडवांस में टॉप रैंक के कारण काउंसलिंग में आईआईटी बॉम्बे अलॉट हुआ था। उसके पास सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने के पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से उसकी सीट रद्द हो गई थी। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने होनहार छात्र की दिक्कत को देखते हुए आईआईटी बॉम्बे की उक्त छात्र के लिए विशेष सीट की व्यवस्था करने का आदेश दिया था।
सात नए संस्थान जुड़े
जोशा काउंसलिंग में सात नए संस्थान जुड़े हैं। इस प्रकार अब 128 संस्थान हो गए हैं। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएफटी), गोरखपुर, एनआईईएफटी राजस्थान, पटना, रोपड़, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी अमेठी, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जम्मू-कश्मीर, जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंदौर शामिल हैं।
फीस जमा करना भूलने पर भी रद्द नहीं होगी सीट
छात्र काउंसलिंग राउंड शुरू होने से पहले पंजीकरण के साथ ही एडवांस में सीट एक्सेप्टेंस फीस और जोशा काउंसलिंग की प्रोसेसिंग फीस जमा कर सकते हैं। पहले फीस जमा करने का विकल्प छात्रों की सुविधा के लिए दिया जा रहा है। अक्सर छात्र, सीट कंफर्म होने पर फीस जमा करना भूल जाते हैं। इसके कारण उनकी सीट रद्द हो जाती है। यह फीस दाखिला लेने के समय टयूशन फीस में जुड़ जाती है। फीस डेबिट, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, ई-चालान, सीएससी के माध्यम से जमा होगी।
कमेंट
कमेंट X