JoSAA 2020: तीसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JoSAA 2020: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। JoSAA तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 26 अक्तूबर को जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने तीसरे राउंड के लिए अपना पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
josaa.nic.in
इसे भी पढ़ें-DU Admission: तीसरी कट-ऑफ के तहत पहले दिन 4,800 से ज्यादा छात्रों ने ही किया आवेदन
अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए तीसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी ने 17 अक्तूबर को सीट अलॉटमेंट के पहले राउंड और 21 अक्तूबर को दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी किया था।
इसे भी पढ़ें-NEET Counselling 2020: आज से काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन, ये रही आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको तीसरे राउंड के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपका तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-UPSEE 2020: फर्स्ट सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें
कमेंट
कमेंट X