फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Counselling 2020: register online and choice filling on mcc.nic.in

NEET Counselling 2020: आज से काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन, ये रही आवश्यक दस्तावेजों की सूची

Tue, 27 Oct 2020 10:45 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Oct 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
NEET Counselling 2020: register online and choice filling on mcc.nic.in
NEET Counselling Registration 2020

NEET UG Counselling Registration & NEET Latest Updates: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020) के लिए एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए अंडरग्रेजुएट प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से यानि 27 अक्तूबर, 2020 से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार mcc.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। नीट यूजी काउंसलिंग के लिए एक अभ्यर्थी सिर्फ एक बार ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ध्यान रहे कि एक से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने पर आपको काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता भी रद्द की जा सकती है। बीते दिनों एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित शेड्यूल जारी किया था। उसे डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


उम्मीदवार कृपया ध्यान दें, उन्हें चॉयस फिलिंग के समय कोई भी दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। 28 अक्तूबर 2020 से च्वाइस फिलिंग की शुरुआत होगी। उम्मीदवारों को इसके NEET 2020 आवेदन पत्र की एक कॉपी तैयार रखने की सलाह दी जाती है। एक बार काउंसलिंग पूरी हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए दस्तावेजों की सूची (अपलोड) प्रस्तुत करने और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


नीट काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज सूची -

  • परीक्षा का एडमिट कार्ड।
  • एनटीए की तरफ से जारी स्कोर कार्ड।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • दसवीं और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट।
  • पासपोर्ड साइज फोटो। 
  • प्रोविजिनल अलोटमेंट लेटर।
  • आईडी (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
  • कैटेगरी और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू होता है तो)

काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके लिए अंतिम तिथि 02 नवंबर, 2020 शाम 5 बजे तक तय की गई है। पहली सीट आवंटन सूची 05 नवंबर, 2020 को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी काउंसलिंग 18 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित होगी और सीट आवंटन के परिणाम 23 नवंबर तक जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


NEET Counselling 2020: डायरेक्ट लिंक से पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
MCC
की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रही है  जिसमें AFMC, ESI, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), BHU और AMU और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित केंद्रीय संस्थानों में सीटें होंगी।  देशभर में नीट परीक्षा 13 सितंबर को पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed