JNV Admission 2026: नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानें जरूरी तारीखें और पात्रता
JNVST Admission 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 29 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNVST Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 1 जून 2025 से 29 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि: दो चरणों में होगी प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 में प्रवेश के लिए दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। हर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 80 सीटों पर चयन JNVST चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। छात्रों को प्रवेश पाने के लिए इस परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा।
पात्रता-आयुसीमा
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें तय की गई हैं। सबसे पहले, आवेदक छात्र का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही, छात्र उसी जिले का निवासी होना चाहिए जहां से वह आवेदन कर रहा है। अभ्यर्थी को कक्षा 5 किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से उत्तीर्ण करनी चाहिए या वह वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। अंततः JNVST प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा, तभी छात्र को दाखिला मिल सकेगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र का हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- निवासी प्रमाण पत्र
- कक्षा 5 का प्रमाण पत्र
परीक्षा पैटर्न
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का पैटर्न पूरी तरह से विद्यार्थियों की योग्यता को परखने पर केंद्रित है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें तीन विषय शामिल होंगे- अंकगणित, भाषा और मानसिक योग्यता। परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे निर्धारित की गई है। दिव्यांग (विशेष रूप से सक्षम) छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा। अहम बात यह है कि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, जिससे छात्रों को गलत उत्तर देने पर अंक नहीं कटेंगे।
आवेदन प्रक्रिया: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं।
- होमपेज में "Class 6 Admission 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लें।
कमेंट
कमेंट X