{"_id":"5f6c26958ebc3ea5f1286b15","slug":"jnuee-admit-card-2020-released-at-jnuexams-nta-nic-in-here-s-direct-link-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNUEE admit card 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNUEE admit card 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Thu, 24 Sep 2020 10:24 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
JNUEE admit card 2020
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JNUEE admit card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए। जिन अभ्यर्थियों ने जेएनयू प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
jnuexams.nta.nic.in
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र jnuexams.nta.nic.in के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन 5 से 8 अक्टूबर के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल जेएनयू प्रवेश परीक्षा देरी से हो रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-अगले साल से सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, होंगे ये फायदे
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें JNUEE एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-JNUEE की आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर छात्रों को एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपना विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-आप अपने एडमिट कार्ड को इस तरह आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X