JNU PG 1st Merit List Out: पीजी दाखिले के लिए जेएनयू की पहली मेरिट सूची जारी, ऐस करें चेक
JNU PG admission: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
विस्तार
JNU PG admission: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी, एमसीए के लिए पहली मेरिट सूची जारी की है। पीजी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 21 अगस्त तक नामांकन पूर्व पंजीकरण पूरा करना, स्लॉट बुक करना और शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
JNU PG admission ऐसे करें चेक
-
जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
एक बार हो जाने पर, मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी।
-
मेरिट सूची जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X