फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU Hostel Conditions Raise Concerns: Students Forced to Stay in Dining Halls

जेएनयू हॉस्टल की बदहाली: खुले बिजली के बॉक्स, जर्जर दीवारें और डाइनिंग हॉल में रहने को मजबूर छात्र

Tue, 22 Sep 2026 10:53 AM IST
शाहीन परवीन ललित कौशिक
ललित कौशिक Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 22 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई का सपना लेकर आने वाले छात्रों को हॉस्टल की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह खुले बिजली के बॉक्स, जर्जर दीवारें और खिड़कियां नजर आ रही हैं, वहीं कुछ छात्रों के रहने के लिए डाइनिंग हॉल में डॉरमेट्री बनाई गई है।

विज्ञापन
JNU Hostel Conditions Raise Concerns: Students Forced to Stay in Dining Halls
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र माही-मांडवी और ताप्ती जैसे हॉस्टलों में बदतर हालात में रहने को मजबूर हैं। यहां डाइनिंग हॉल को डॉरमेट्री में बदल दिया गया है, जिससे छात्रों को रहने की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। खुले बिजली के बॉक्स और जर्जर इमारतें छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन


इसको लेकर पड़ताल पर आधारित एक रिपोर्टः माही-मांडवी हॉस्टल में डाइनिंग हॉल को डॉरमेट्री बनाया गया है। यहां फोल्डिंग बेड बिछे हैं और किचन के हिस्से में भी बिस्तर लगे हैं। छात्रों ने मच्छरदानी लगाई है और कपड़े सुखाने के लिए तार बांधे हैं। वाटर कूलर खराब है और रोशनी के लिए ट्यूबलाइट गायब हैं। एक छात्र ने हॉस्टल की व्यवस्था पर हैरानी जताई कहा कि जहां रहने की पर्याप्त जगह नहीं है। कमरों में तीन-तीन छात्र फर्श पर गद्दे बिछाकर रहते हैं। गलियारों में कपड़े सूखते हैं और कूड़ेदान भरे पड़े हैं।
विज्ञापन


ताप्ती हॉस्टल में खुले बिजली के बॉक्स सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और गलियारे में दरवाजे का शीशा टूटा है। कुछ दिन पहले ताप्ती हॉस्टल के एक कमरे में पंखा गिरने की घटना भी सामने आई थी। हॉस्टलों की दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है और लोहे के सरिये दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हॉस्टल का नाम क्षमता
ब्रह्मपुत्रा (बॉयज) 386
चंद्रभागा (बॉयज एंड गर्ल्स) 204
गंगा (गर्ल्स) 342
गोदावरी (गर्ल्स) 344
झेलम (बॉयज) 307
कावेरी (बॉयज) 343
कोयना (गर्ल्स) 544
लोहित (बॉयज एंड गर्ल्स) 303
माही/मांडवी (बॉयज) 349
नर्मदा (बॉयज) 208
पेरियार (बॉयज) 359
साबरमती (बॉयज एंड गर्ल्स) 263
शिप्रा (गर्ल्स) 544
सतलुज (बॉयज) 341
ताप्ती (बॉयज एंड गर्ल्स) 386
यमुना (वर्किंग वूमेन) 191
बराक 446
महानदी (मेरिड स्टूडेंट) 86

छात्र संघ की सुरक्षा ऑडिट की मांग

जेएनयू छात्र संघ ने सभी हॉस्टलों के व्यापक सुरक्षा ऑडिट की मांग की है। छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने बताया कि छात्रों को हर सेमेस्टर में 1500-1600 रुपये हॉस्टल शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा, मेस का मासिक बिल 3500-4000 रुपये आता है। कुछ कमरों को खतरनाक होने के कारण बंद कर दिया गया है। इस संबंध में, डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो. सुधीर प्रताप सिंह ने छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed