फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKCET 2023 Registration Ends Tomorrow Apply online at jkbopee.gov.in

JKCET 2023: जम्मू-कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक,जल्दी करें अप्लाई

Sun, 23 Apr 2023 12:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 23 Apr 2023 12:46 PM IST
सार

JKCET 2023: जम्मू-कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख नजदीक है।  जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त कर देगा।

विज्ञापन
JKCET 2023 Registration Ends Tomorrow Apply online at jkbopee.gov.in
jkcet 2023 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

JKCET 2023: जम्मू और कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड ( JKBOPEE) जल्द ही लिए जम्मू-कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जिन  उम्मीदवारों ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेकेसीईटी परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल, 2023 तक है। जेकेसीईटी 2023 के लिए पंजीकरण 4 अप्रैल, 2023 से शुरू हुआ था। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये के ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JKCET 2023 योग्यता

जेकेसीईटी के लिए आवेदक उम्मीदवारों को जम्मू-कश्मीर/यूटी लद्दाख का नागरिक होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jkbopee.gov.in पर जाएं।

  • परीक्षा अनुभाग पर क्लिक करें और सामान्य प्रवेश परीक्षा का चयन करें।

  • पंजीकरण लिंक का चयन करें और विवरण दर्ज करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।

  • इसका एक प्रिंट ले लें।

JKCET क्या है?

JKCET जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) द्वारा आयोजित किया जाता है। जम्मू और कश्मीर के सरकारी और निजी कॉलेजों में बीई/बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रयासरत उम्मीदवार जेकेसीईटी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। जेकेसीईटी के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे बीई/बीटेक संचार इंजीनियरिंग और बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed