JIPMAT 2023: जिपमैट एप्लीकेशन फॉर्म सुधार विंडो खुली, आवेदन फॉर्म में ऐसे करें बदलाव
JIPMAT 2023: ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार, दो मई से जिपमैट आवेदन सुधार शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JIPMAT 2023: ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार, दो मई से जिपमैट आवेदन सुधार शुरू कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने जिपमैट 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट -jipmat.nta.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं और पहले जमा किए गए फॉर्म को संपादित कर सकते हैं। आवेदन पत्र का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परिवर्तन करने का तरीका जानने के लिए नीचे बताए गए चरणों की जांच करें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास अपने ऑनलाइन आवेदन में बदलाव करने के लिए 04 मई की रात 11:50 बजे तक का समय है। परीक्षा 28 मई, 2023 को दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होनी है। JIPMAT आवेदन पत्र में परिवर्तन कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जाँच करें।
JIPMAT 2023 एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर जिपमैट 2023 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपने जिपमैट 2023 आवेदन पत्र की जांच करें और अनुमत फील्ड को संपादित करें।
- फॉर्म को सेव और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
JIPMAT 2023 परीक्षा तिथि
उम्मीदवार ध्यान दें कि आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जिपमैट 2023 परीक्षा 28 मई, 2023 को एक ही पारी में दोपहर 03 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 150 मिनट होगी।
कमेंट
कमेंट X