फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JIPMAT 2023 Application Form Correction Window Opens On jipmat.nta.ac.in, Details

JIPMAT 2023: जिपमैट एप्लीकेशन फॉर्म सुधार विंडो खुली, आवेदन फॉर्म में ऐसे करें बदलाव

Tue, 02 May 2023 10:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 10:45 PM IST
सार

JIPMAT 2023: ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार, दो मई से जिपमैट आवेदन सुधार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
JIPMAT 2023 Application Form Correction Window Opens On jipmat.nta.ac.in, Details
JIPMAT 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JIPMAT 2023: ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार, दो मई से जिपमैट आवेदन सुधार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने जिपमैट 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट -jipmat.nta.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं और पहले जमा किए गए फॉर्म को संपादित कर सकते हैं। आवेदन पत्र का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परिवर्तन करने का तरीका जानने के लिए नीचे बताए गए चरणों की जांच करें।

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास अपने ऑनलाइन आवेदन में बदलाव करने के लिए 04 मई की रात 11:50 बजे तक का समय है। परीक्षा 28 मई, 2023 को दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होनी है। JIPMAT आवेदन पत्र में परिवर्तन कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जाँच करें।

 

JIPMAT 2023 एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर जिपमैट 2023 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  4. अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. अपने जिपमैट 2023 आवेदन पत्र की जांच करें और अनुमत फील्ड को संपादित करें।
  6. फॉर्म को सेव और सबमिट करें।
  7. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन

JIPMAT 2023 परीक्षा तिथि

उम्मीदवार ध्यान दें कि आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जिपमैट 2023 परीक्षा 28 मई, 2023 को एक ही पारी में दोपहर 03 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 150 मिनट होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed