फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JHARkhand Governer tells officials to Withdraw recognition of pvt univarsities if found violating ugc norms

झारखंड: यूजीसी गाइडलाइन न मानने वाले निजी विश्वविद्यालयों की मान्यता होगी रद्द, राज्यपाल ने दिए निर्देश

Fri, 29 Jul 2022 04:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 04:43 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा है कि कई संस्थान अपर्याप्त संसाधनों के साथ चल रहे थे। वहीं, कुछ मामलों में यूजीसी के मानदंडों और सरकारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
JHARkhand Governer tells officials to Withdraw recognition of pvt univarsities if found violating ugc norms
यूजीसी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्यपाल रमेश बैस ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर कोई भी निजी विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो ऐसे विश्वविद्यालयों की मान्यता रदद् कर दी जाए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Success Story: नौकरी के लिए अप्लाई करने पर मिल रहा रिजेक्शन तो पढ़ें ये कहानी, मिलेगी प्रेरणा
विज्ञापन


निर्देश की विज्ञाप्ति जारी
गुरुवार को राज्यपाल के निर्देश की विज्ञाप्ति भी जारी हो गई है। इसके अनुसार राज्यपाल बैस ने राजभवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि किसी विश्वविद्यालय को मान्यता दिए जाने से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि उसके पास पर्याप्त भूमि, भवन और बुनियादी ढांचा है या नहीं। .
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MIG-21 Crash: 50 साल से भी ज्यादा पुराने मिग-21 विमान क्यों बने हुए हैं देश की मजबूरी, यहां पढ़ें

यूजीसी और सरकारी नियमों का पालन नहीं 
राज्यपाल ने कहा है कि कई संस्थान अपर्याप्त संसाधनों के साथ चल रहे थे। वहीं, कुछ मामलों में यूजीसी के मानदंडों और सरकारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। उप-कुलपतियों को मानदंडों का पालन करने और बुनियादी ढांचा विकसित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में निजी विश्वविद्यालयों को सभी मानकों का पालन करना जरूरी है। बता दें कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के पदेन चांसलर होते हैं। 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन-चीन से लौटे छात्रों को राहत: 30 जून तक डिग्री पूरी कर चुके छात्र दे सकेंगे FMGE, यहां पढ़ें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed