Jharkhand Board Paper Leak: झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं का पेपर लीक, हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द
Jharkhand Board 10th Science Paper Leaked: काउंसिल के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने कहा है कि साइंस पेपर की परीक्षा रद्द की जाएगी। जांच में पाया गया कि पेपर 19 फरवरी की शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था।
विस्तार
पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। झारखंड बोर्ड ने कहा कि पेपर लीक होना सत्य है, इसलिए पूरे राज्य में सैद्धांतिक विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर वायरल पेपर से मेल खाने पर पेपर लीक होने की पुष्टि हुई।
11 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षाएं
झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 फरवरी को कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 7.84 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं, जो दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं।
कक्षा 10 की परीक्षाएं पहले पालियों (सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक) में आयोजित की जा रही हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं दूसरे पालियों (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) में आयोजित की जा रही हैं।
कक्षा 10 की परीक्षा में 1,297 परीक्षा केंद्रों पर 4.33 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि 789 केंद्रों पर 3.50 लाख से अधिक छात्रों के इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।
कमेंट
कमेंट X