फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains Result 2023 to be Out Soon at jeemain.nta.nic.in

JEE Main Result 2023: कब जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, कब से शुरू होंगे जेईई एडवांस्ड के आवेदन?

Fri, 14 Apr 2023 11:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:52 PM IST
सार

JEE Main Result 2023: इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का दूसरा चरण शनिवार, 15 अप्रैल, 2023 को संपन्न होने जा रहा है।

विज्ञापन
JEE Mains Result 2023 to be Out Soon at jeemain.nta.nic.in
JEE Main Result 2023 NTA Score - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main Result 2023: इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का दूसरा चरण शनिवार, 15 अप्रैल, 2023 को संपन्न होने जा रहा है। जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले 3-4 दिन में विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, प्रश्न-पत्र एवं आंसर की जारी होना संभावित है। 

विज्ञापन

देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई / बीटेक / बी आर्क / बी प्लानिंग (BE/B Tech/B Arch/B Planning) जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। जेईई मेन परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को निर्धारित है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JEE Main Exam 2023: जेईई मेन सुबह की पारी में मैथ्स, शाम की पारी में केमिस्ट्री कठिन रही; पढ़ें पेपर एनालिसिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

JEE Main Result 2023: एनटीए स्कोर और एआईआर कब होगी जारी?

इसी के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन अप्रैल का एनटीए स्कोर एवं जनवरी व अप्रैल परीक्षा के उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक 29 अप्रैल, 2023 तक जारी कर दी जाएगी। क्योंकि 30 अप्रैल, 2023 से आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जेईई मेन के परिणाम के आधार पर ही चुने हुए शीर्ष 2.50 लाख विद्यार्थी एडवांस्ड देने के पात्र घोषित किए जाएंगे।
 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: डॉक्टर बनना चाहते हैं तो नीट यूजी में जल्दी करें अप्लाई, कल बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया

Engineering Admissions: यहां आवेदन प्रक्रिया अंतिम दौर में

इन दिनों जेईई मेन की परीक्षा में विद्यार्थी व्यस्त हैं लेकिन इसके साथ ही देश के बड़े प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया भी अंतिम दौर में चल रही है। इनमें बिट्स, मणिपाल, कॉमेडके, एसआरएम, पीईएस, अमृता, यूपीईएस, कलिंगा, एलपीयू, एनएमआईएमएस आदि संस्थानों की आवेदन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जेईई मेन जनवरी एवं अप्रैल के संभावित स्कोर के आधार पर इन संस्थानों के लिए आवेदन कर दें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed