फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   JEE Mains Exam 2023 Paper Analysis by Experts BE BTech Know Shift 1 Shift 2 Subject Wise Difficulty Level

JEE Main Exam 2023: जेईई मेन में पहली पारी में मैथ्स तो दूसरी में केमिस्ट्री रही कठिन; पढ़ें पेपर एनालिसिस

Fri, 14 Apr 2023 10:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

JEE Main Exam 2023 Paper Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के अप्रैल सेशन की परीक्षा का गुरुवार को छठा दिन था।

विज्ञापन
JEE Mains Exam 2023 Paper Analysis by Experts BE BTech Know Shift 1 Shift 2 Subject Wise Difficulty Level
JEE Mains 2023 Paper Analysis By Expert - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main Exam 2023 Paper Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के अप्रैल सेशन की परीक्षा का गुरुवार को छठा दिन था। जेईई मेन एक्सपर्ट फैकल्टी कोटा कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर और ऑनलाइन पोर्टल से नितिन अरोड़ा सर के विश्लेषण और स्टूडेंट्स के फीडबैक व सीसैट पर प्राप्त रिस्पॉन्सेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि छठे दिन फिजिक्स व मैथ्स की अपेक्षा केमिस्ट्री का पेपर कठिन रहा। मैथ्स का पेपर भी कठिन था लेकिन डिफिकल्टी अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम था। 

विज्ञापन

 

JEE Main Exam 2023: फिजिक्स का पेपर दोनों पारी में आसान

कोटा कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के अनुसार सुबह की पारी का पेपर आसान रहा। अधिकांश प्रश्न फॉर्मूला आधारित रहे। कुछ प्रश्न सैद्धांतिक यानी स्टेटमेंट आधारित रहे। कक्षा 11वीं और 12वीं से लगभग सभी चैप्टर्स से प्रश्न पूछे गए। शाम की पारी में भी पेपर आसान रहा। स्टेटमेन्ट बेस्ड प्रश्नों की संख्या तीन-चार रही। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main Exam 2023: केमिस्ट्री सुबह आसान तो शाम को कठिन

डॉ माहेश्वरी ने बताया कि सुबह की पारी में पेपर आसान आया। जिसमें इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री सबसे आसान, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री मध्यम एवं फिजिकल केमिस्ट्री के अधिकांश कंसेप्चुअल न्यूमेरिकल प्रश्न थे। पेपर में सभी प्रकार के प्रश्न पूछे गए। जिसमें सिंगल करेक्ट, स्टेटमेंट टाइप, मैच कॉलम तथा न्यूमेरिकल थे। शाम की पारी में फिजिक्स, मैथ्स की अपेक्षा केमिस्ट्री का पेपर कठिन रहा। जिसमें प्रश्नों में दिए गए स्टेटमेंट थ्योरी आधारित थे। 

 

विज्ञापन

JEE Main Exam 2023: मैथ्स का पेपर लेंदी कैलकुलेशन वाला

बीएम सर के अनुसार, सुबह की पारी में गणित का पेपर मध्यम से कठिन स्तर का था। पिछले दिनों की तरह गुरुवार को भी पेपर लेंदी कैलकुलेशन के साथ आया। शाम की पारी में डिफिकल्टी लेवल पांच में से तीन रहा। यानी पेपर मध्यम स्तर एवं लेंदी रहा। 

 

JEE Main Exam 2023: ऐसे समझें विषयवार कठिनाई स्तर

ऑनलाइन पोर्टल के जेईई मेन एक्सपर्ट फैकल्टी नितिन अरोड़ा सर के अनुसार, पांचवें दिन को दूसरी पारी की परीक्षा में फिजिक्स को कठिनाई स्तर पर आसान से मध्यम स्तर तक रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे और सभी प्रमुख इकाइयों में समान रूप से दिए गए थे। केमिस्ट्री को सबसे आसान का दर्जा दिया गया था। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज ज्यादा था। गणित को कठिनाई स्तर पर मध्यम से कठिन के रूप में आंका गया था। सभी अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे।  

 

JEE Main Exam 2023: ऐसे समझें दूसरी पारी के प्रश्नों का स्तर

जेईई मेन एक्सपर्ट फैकल्टी नितिन अरोड़ा सर ने बताया कि फिजिक्स में, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्न लगभग समान वेटेज के थे। केमिस्ट्री में, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्न लगभग समान वेटेज के थे। गणित में, प्रमुख रूप से प्रश्न कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से थे। कुल मिलाकर कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्न लगभग समान थे। जेईई मेन के दूसरे चरण में 13 अप्रैल 2023 को शिफ्ट 2 की परीक्षा ओवरऑल आसान से मध्यम थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed