JEE Main Result 2023: कब जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, कब से शुरू होंगे जेईई एडवांस्ड के आवेदन?
JEE Main Result 2023: इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का दूसरा चरण शनिवार, 15 अप्रैल, 2023 को संपन्न होने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Result 2023: इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का दूसरा चरण शनिवार, 15 अप्रैल, 2023 को संपन्न होने जा रहा है। जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले 3-4 दिन में विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, प्रश्न-पत्र एवं आंसर की जारी होना संभावित है।
देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई / बीटेक / बी आर्क / बी प्लानिंग (BE/B Tech/B Arch/B Planning) जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। जेईई मेन परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को निर्धारित है।
यह भी पढ़ें: JEE Main Exam 2023: जेईई मेन सुबह की पारी में मैथ्स, शाम की पारी में केमिस्ट्री कठिन रही; पढ़ें पेपर एनालिसिस
विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main Result 2023: एनटीए स्कोर और एआईआर कब होगी जारी?
इसी के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन अप्रैल का एनटीए स्कोर एवं जनवरी व अप्रैल परीक्षा के उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक 29 अप्रैल, 2023 तक जारी कर दी जाएगी। क्योंकि 30 अप्रैल, 2023 से आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जेईई मेन के परिणाम के आधार पर ही चुने हुए शीर्ष 2.50 लाख विद्यार्थी एडवांस्ड देने के पात्र घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: डॉक्टर बनना चाहते हैं तो नीट यूजी में जल्दी करें अप्लाई, कल बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया
Engineering Admissions: यहां आवेदन प्रक्रिया अंतिम दौर में
इन दिनों जेईई मेन की परीक्षा में विद्यार्थी व्यस्त हैं लेकिन इसके साथ ही देश के बड़े प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया भी अंतिम दौर में चल रही है। इनमें बिट्स, मणिपाल, कॉमेडके, एसआरएम, पीईएस, अमृता, यूपीईएस, कलिंगा, एलपीयू, एनएमआईएमएस आदि संस्थानों की आवेदन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जेईई मेन जनवरी एवं अप्रैल के संभावित स्कोर के आधार पर इन संस्थानों के लिए आवेदन कर दें।
कमेंट
कमेंट X