फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Admit Card Session 2 To Be Release at jeemain.nta.nic.in Know How to Download Hall Ticket

JEE MAIN Session 2 Admit Card: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 25 जुलाई से होगी परीक्षा

Fri, 22 Jul 2022 06:45 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 06:45 AM IST
सार

JEE MAIN Session 2 Admit Card: उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की मदद से लॉगिन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
JEE Main Admit Card Session 2 To Be Release at jeemain.nta.nic.in Know How to Download Hall Ticket
JEE MAIN Session 2 Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE MAIN Session 2 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE MAIN 2022 की सत्र-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। परीक्षा के प्रवेश पत्र को आज रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। अब चूंकि इसे डाउनलोड करने का लिंक पोर्टल पर उपलब्ध है तो जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने प्रवेश पत्र को जेईई मेन एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया-:

विज्ञापन

JEE MAIN Session 2 Admit Card: एनटीए ने जारी किया था नोटिस
एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जेईई मेन सेशन-2 की तारीखों में बदलाव कर दिया था। इसका कारण छात्रों को तैयारी का समय देना बताया गया था। पहले यह परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया था। इसके साथ ही नोटिस में परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख भी बता दी गई थी। बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 का परिणाम पहले ही जारी कर दिया  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE MAIN Session 2 Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
जिन उम्मीदवारों ने JEE MAIN 2022 की सत्र-2 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की मदद से लॉगिन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि JEE MAIN Session-2 का आयोजन देशभर में 500 शहरों और विदेश में 17 शहरों में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 6,29,778 छात्र शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

JEE MAIN Session 2 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JEE MAIN Session 2 के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
  • अब यहां अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड के एक-दो प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed