JEE Main 2023: कल जेईई मेन में आवेदन की आखिरी तारीख, अब तक सवा आठ लाख विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
JEE Main 2023: जेईई मेन के पहले चरण के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में आवेदन कर रहे हैं। अब तक जनवरी परीक्षा के लिए आठ लाख 25 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए आखिरी मौका गुरुवार, 12 जनवरी को रात 11 बजे तक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Registration 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जेईई मेन के पहले चरण के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में आवेदन कर रहे हैं। अब तक जनवरी परीक्षा के लिए आठ लाख 25 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए आखिरी मौका गुरुवार, 12 जनवरी को रात 11 बजे तक है। इस बीच, शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल छात्र अब आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश पाने के पात्र होंगे और जेईई एडवांस के लिए उपस्थित हो सकेंगे, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हों अथवा नहीं। लंबे समय से इस पर असमंजस बना हुआ था, जो कि अब साफ हो गया है।
इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार, इस वर्ष जेईई मेन जनवरी के लिए आठ लाख 60 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन रजिस्ट्रेशन की उम्मीद है। गत वर्ष भी पहले सेशन के लिए आठ लाख 72 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। दूसरे सत्र में शामिल होने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों को अप्रैल परीक्षा के लिए पुनः आवेदन करना होगा। इस वर्ष जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए कुल यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख से अधिक होगी। जनवरी सत्र के लिए जेईई परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के मध्य होनी है। ऐसे में 20 जनवरी, 2023 तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड पात्रता के असमंजस में आवेदन नहीं कर रहे हैं, उन्हें अवश्यक रूप से आवेदन करना चाहिए, क्योंकि जेईई मेन परीक्षा देने के लिए कोई बोर्ड पात्रता बाध्यता नहीं है। साथ ही जेईई मेन के आधार पर बहुत से इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है, जिनमें बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत से भी कम है। साथ ही सभी स्टूडेंट्स के लिए जनवरी परीक्षा एक अभ्यास के रूप में है जिससे अपनी सभी कमियां जानकर स्टूडेंट्स अगले अप्रैल अटेम्प्ट में अपने जेईई मेन में एनटीए स्कोर को बढ़ा सकता है और विद्यार्थी के दोनों परीक्षा देने पर हायर एनटीए स्कोर के आधार पर ही ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी।
JEE MAIN 2023: चेक करने के लिए वेबसाइट
-
jeemain.nta.nic.in -
nta.nic.in -
nta.ac.in
JEE MAIN 2023: पंजीकरण करने की आसान प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in 2023 पर जाएं। -
होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। -
आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल प्रदान करके स्वयं को पंजीकृत करें। -
पंजीकरण पूरा करने के बाद, लॉग इन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे। -
अगला, सिस्टम जनित आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। -
आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें। -
आवश्यकतानुसार अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें। -
स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें। -
ऑनलाइन मोड में जेईई मेन 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X